news-details

फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत सुरक्षित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फिरोजाबाद के मक्खनपुर–टूंडला रेलखंड के बीच गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। इस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत कानपुर से नई दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। पथराव के दौरान एक पत्थर सीधे उसी कोच की खिड़की पर लगा जिसमें वह बैठे थे, जिससे शीशा टूट गया। हालांकि घटना में वे पूरी तरह सुरक्षित रहे।सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और टूंडला जंक्शन पर ट्रेन की सघन जांच की गई। सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को आगे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया गया।इससे पहले मोहन भागवत कानपुर में एक आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों से मुलाकात की और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और वीआईपी मौजूद रहे।घटना के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पूरे रूट की निगरानी बढ़ा दी गई है।