news-details

फिर बढ़ा अतिक्रमण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। पुलिस की कार्रवाई के बाद खाली कराई गई सड़क पटरी पर एक बार फिर अतिक्रमण शुरू हो गया है। हाईवे और बांदा मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या फिर गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से शाम तक दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में व्यस्तता के चलते कुछ लोगों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।