news-details

फैक्ट्री कर्मचारी की संदिग्ध मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भीषण गर्मी और लू के बीच 18 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर वापस घर लौट आया। बाद में हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान अर्मापुर निवासी रजत के रूप में हुई है। वह दादा नगर स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था और अपने चाचा संदीप के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि घर लौटने के कुछ देर बाद ही उसे तेज बुखार आने लगा और हालत तेजी से बिगड़ने लगी।पहले उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।डॉक्टरों के अनुसार युवक में हीट स्ट्रोक जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई दिए थे, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। लगातार बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दे रहा है।