news-details

फैजुल्लागंज के हनुमंतपुरम में आयोजित हुआ बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

You can share this post!

लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श, दवा एवं चश्मा वितरण किया गया

Pardarshi Vikas News Lucknow

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में फैजुल्लागंज के हनुमंतपुरम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 67 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 138 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में सीताराम 60 वर्ष को बीपी/शुगर की दवा, गंगादेवी 65 वर्ष को सर्दी खांसी, शैलेन्द्र कुमार 45 वर्ष को सर्दी खांसी की समस्या का समाधान और नजर का चश्मा भी दिया गया ।
साथ ही साथ आशा साहू, रंजना मौर्य, शमीम बानो, मोनिका शुक्ला सहित कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच के साथ दवा दी गई एवं नजर का चश्मा मुफ्त वितरित किया गया। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।