news-details

एयर शो की सफलता के लिए मां गंगा की आरती

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। भारतीय वायु सेना के भव्य एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के सफल और सुरक्षित आयोजन की कामना को लेकर बुधवार को नमामि गंगे टीम ने मां गंगा की विशेष आरती उतारी। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रक्षा और सफलता की प्रार्थना की। द्वादश ज्योतिर्लिंग, गंगाष्टकम और स्वस्तिवाचन का पाठ कर बाबा विश्वनाथ से भी आयोजन निर्विघ्न संपन्न होने का आशीर्वाद मांगा गया।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर ‘वायु सेना दिवस एरियल डिस्प्ले-2026’ आयोजित होगा। ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर होने वाले इस आयोजन में गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना और हेलीकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे।एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस और एलसीएच प्रचंड सहित कई विमानों के प्रदर्शन की तैयारी है। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय नौसेना और थलसेना के विमानों की भागीदारी से संयुक्त सैन्य क्षमता का प्रदर्शन होगा। आयोजन युवाओं को भारतीय वायु सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का भी माध्यम बनेगा।