
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ
सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर में एशियन गेम्स-2026 के लिए कुश्ती का ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इस ट्रायल में देशभर से कुल 150 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 65 फ्री स्टाइल और 85 ग्रीको-रोमन स्टाइल के खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी पहलवान 10 अलग-अलग भारवर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।ट्रायल में जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी एशियन गेम्स के लिए किया जाएगा, जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होंगे। चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस ट्रायल में कई बड़े और अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं, जिनमें ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत, ओलंपियन सुजीत, एशियन चैंपियन दिनेश ललित समेत अन्य नाम शामिल हैं। भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल ने बताया कि 12 भारवर्गों में चयन प्रक्रिया पूरी की जा रही है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को टीम में जगह मिलेगी।उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के कोऑर्डिनेटर विनय शाही ने बताया कि यह ट्रायल बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी के आधार पर एशियन गेम्स की टीम का चयन किया जाएगा। देश के शीर्ष पहलवान यहां अपनी जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला कर रहे हैं।