
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुरारा/हमीरपुर। थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में एक ग्रामीण ने मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राम औतार निवासी बरुआ ने आरोप लगाया कि गांव के नीलू यादव ने जातिसूचक गालियां दीं और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।