
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।