news-details

एसपी  ने पांच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को विदाई

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शनिवार को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में सेवानिवृत्त होने वाले पांच पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। इनमें रेडियो निरीक्षक रूपक कुमार सिन्हा, उपनिरीक्षक लोकराम गौतम, लीडिंग फायरमैन महाजन राम, मो. शरीफ और ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले मुख्य आरक्षी चालक अशोक कुमार यादव शामिल हैं। चार पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए।एसपी ने सभी के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक भी किया गया। एसपी ने बताया कि साइबर ठग फर्जी ट्रेजरी अधिकारी या पुलिस कार्यालय का कर्मचारी बनकर पेंशन रोकने अथवा प्रपत्र अधूरे होने का झांसा देते हैं। ऐसे फोन कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी साझा न करने की अपील की गई।