
सुलतानपुर ।
कृषकों द्वारा फसल सुरक्षा के दृष्टिगत अवैध रूप से लगाए गए झटका मशीनों से करेंट लगने के कारण हाल में हुई मौतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर झटका मशीनों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
समस्त तहसीलों में राजस्व,पुलिस व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम गठित कर गहन अभियान चला कर झटका मशीनों को हटवाया गया।इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्रों में अवैधरूप से लगाई गई झटका मशीनों को हटवाकर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।