
कानपुर/उन्नाव | विकसित भारत 2047 का सपना साकार करना है तो आज बच्चों के बचपन को बचाना होगा। इसी संकल्प के साथ श्री श्री ज्योति बाबा के नेतृत्व में ज्योति बाबा का नशा मुक्ति परिवार आंदोलन ने कानपुर से उन्नाव तक एक नई मुहिम छेड़ दी है। आंदोलन के संयोजक कमल वर्मा एवं नील कमल दीक्षित के संयोजकत्व में एनर्जी डोज- 26 कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख स्कूलों में जाकर प्रबंधकों और प्राचार्यों को बच्चों को नशा, प्रदूषण, कुपोषण, हिंसा, प्लास्टिक और बाल बंधुआ मजदूरी से बचाने हेतु 14 जुलाई से शुरू किये जा रहे कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आमंत्रण दिया।इस अवसर पर श्री श्री ज्योति बाबा ने कहा,अगर 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हमें आज की पीढ़ी को स्वस्थ, संस्कारी और नशा मुक्त बनाना ही होगा। स्कूल ही वो पहली पाठशाला है जहां से 'JOY IN LIFE' जॉय इन लाइफ का मंत्र दिया जा सकता है। नशा मुक्त बच्चा ही विकसित भारत की नींव रखेगा। स्कूल प्रबंधकों ने लिया दिल से समर्थन का संकल्प,कहा - ये आंदोलन समय की जरूरत। अभियान के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डीएसएन पब्लिक स्कूल शुक्लागंज और श्री आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज,अचलगंज उन्नाव में विशेष चर्चा-परिचर्चा आयोजित की गई। स्कूल प्रबंधकों और प्राचार्यों व टीचर्स ने इस स्वैच्छिक मुहिम का दिल से सहयोग और समर्थन करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज जब नशा "स्टाइल" और प्रदूषण "आदत" बन गया है, ऐसे में ज्योति बाबा का यह आंदोलन बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए संजीवनी का काम करेगा।
आशुतोष शुक्ला प्रबंधक डीएसएन पब्लिक स्कूल शुक्लागंज,कमल वर्मा और नील कमल दीक्षित ने बताया कि आने वाले दिनों में उन्नाव के हर विधानसभा के 10-10 स्कूलों में में "Energy Dose" एनर्जी डोज सत्र चलाकर लाखों बच्चों को नशा मुक्ति, योग और संस्कार का डोज दिया जाएगा।