news-details

एनटीपीसी औरैया में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चला वृहद श्रमदान अभियान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS एनटीपीसी औरैया परियोजना में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत गुरुवार सुबह टाउनशिप परिसर में वृहद श्रमदान अभियान चलाया गया। यह पखवाड़ा 16 मई से 31 मई तक मनाया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने किया, जिसमें अपर महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों, जागृति महिला मंडल के सदस्यों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।श्रमदान अभियान की शुरुआत अतिथि गृह परिसर से हुई, जो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचा। इस दौरान परिसर में फैले कूड़ा-करकट को हटाकर व्यापक सफाई की गई। विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे के निपटान पर जोर दिया गया, ताकि परियोजना परिसर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। आगामी दिनों में जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और सफाई अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।