
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। दिनांक 16.05.2026 को प्राप्त शिकायत के क्रम में स्वरूप नगर स्थित रेस्टोरेंट एनर्जी स्टोर का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन संतोषजनक नहीं पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर पाई गई कमियों को देखते हुए सुधार हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए तथा सुधार नोटिस (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी करने की संस्तुति की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य तेल की गुणवत्ता एवं शुद्धता को लेकर संदेह व्यक्त किया गया, जिसके आधार पर खाद्य पदार्थ का एक नमूना (सैंपल) विधिवत रूप से संग्रहित किया गया।संग्रहित सैंपल को जांच हेतु खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला (Food Analysis Lab) भेज दिया गया है, जहां इसकी गुणवत्ता और मानकों की विस्तृत जांच की जाएगी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं मानकों के पालन को लेकर नियमित रूप से निरीक्षण किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।