
PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर होटल रेनेसा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा उद्योग संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यह कृषि के बाद रोजगार का दूसरा सबसे बड़ा साधन है।उन्होंने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र देश की जीडीपी में लगभग 30 से 32 प्रतिशत और निर्यात में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है। साथ ही उन्होंने स्किल्ड वर्कर्स की कमी पर चिंता जताते हुए शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम में मुरलीधर आहूजा को एमएसएमई प्रणेता सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान अमित गुप्ता और अनीता अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदान किया।इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, गजेंद्र शर्मा, जगत नारायण अग्रवाल, आलोक आर्या, रविंद्र जायसवाल, देवेंद्र अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी एवं प्रदेशभर से आए व्यापारी उपस्थित रहे।