news-details

एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिला कार्यालय तुर्कीपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची के सत्यापन, शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा की गई।क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती ने मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। क्षेत्रीय मंत्री एवं चुनाव के सह संयोजक प्रशांत राव चौबे ने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के साथ संवाद बढ़ाने और चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री एवं स्नातक चुनाव संयोजक यशवीर सिकरवार ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।