news-details

एमएलसी चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने मतपेटियों की सुरक्षा, मतदान की गोपनीयता और मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।प्रशासन के अनुसार, जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 12 और शिक्षक निर्वाचन के लिए आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर वीडियोग्राफी होगी। मतदान 23 अक्टूबर को कराया जाएगा।