news-details

एकता दौड़ से गूंजा आरजीएनएयू

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय, फुरसतगंज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह से मनाया गया। कुलपति प्रो. भृगु नाथ सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली तथा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2026 के तहत एकता दौड़ में हिस्सा लिया। कुलपति ने कहा कि सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर का संदेश दिया गया।