news-details

एक ही रात में तीन घरों में चोरी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव के पुराना टोला में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी, आभूषण, कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हुई घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, सुखल निषाद के घर से चोर पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, बच्चों का ताबीज और 10 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। वहीं, अमन निषाद के घर से कपड़े और सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा रामधनी भारती के घर में भी चोरी की वारदात हुई। उनके घर से चोरी गए सामान का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है।एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और चिंता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।निरीक्षक दिग्विजय नारायण ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिली है। अज्ञात चोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।