
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। हर सहाय पीजी कॉलेज, पी रोड में कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने किया। बैठक में पेपर सेटिंग और कॉपियों के मूल्यांकन में एआई के इस्तेमाल का विरोध किया गया।शिक्षकों ने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ नहीं मिलने, सत्र 2022-23 से मूल्यांकन व प्रायोगिक यात्रा भत्ता लंबित होने तथा बिना आंतरिक मूल्यांकन के अंक भरने पर नाराजगी जताई। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सभी स्ववित्त पोषित शिक्षक विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में डॉ. बृजेंद्र सेंगर, डॉ. राजन दीक्षित, डॉ. आरपी सिंह और डॉ. शरद यादव सहित शिक्षक मौजूद रहे।