news-details

एंबुलेंस कर्मचारियों की सेवा बहाली की मांग

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा से बर्खास्त कर्मचारियों की सेवा बहाली की मांग को लेकर कुशीनगर विधायक पीएन पाठक को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताते हुए दो अक्टूबर से लखनऊ में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने के समर्थन की अपील की। कर्मचारियों का आरोप है कि सेवा प्रदाता कंपनी ने कई कर्मचारियों को बिना उचित विधिक प्रक्रिया के नौकरी से हटा दिया। उनका कहना है कि वे लंबे समय से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभा रहे थे। नौकरी जाने के बाद उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।कर्मचारियों ने विधायक से प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग के स्तर पर हस्तक्षेप कर पात्र कर्मचारियों की सेवा बहाली कराने की मांग की। साथ ही प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरने को नैतिक और राजनीतिक समर्थन देने का अनुरोध किया।मामले को लेकर विधायक पीएन पाठक ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र भेजकर पात्र कर्मचारियों की पुनः सेवा में बहाली के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। विधायक के इस कदम पर कर्मचारियों ने आभार जताया और मांगों पर ठोस निर्णय की उम्मीद जताई।ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में जीवनदायिनी 108/102 एंबुलेंस सेवा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द्र प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।