news-details

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने जनसंघ के संस्थापक, प्रखर शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती जिला भाजपा कार्यालय, नवीन मार्केट में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया। 'एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे' का उनका संदेश आज भी देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है।"उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, सत्यम गुप्ता, पारस मदान, किरन तिवारी, मोनेन्द्र राजपूत, शालिनी कटियार, जीतू कश्यप, सुरेश गुप्ता, अनीता चतुर्वेदी, राधा सैनी, जिशान अहमद, श्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।