
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। शिक्षा, चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संध्या यादव को शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक शिरोमणि सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा की ओर से प्रदान किया गया।डॉ. संध्या यादव चिकित्सा के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह सहयोगियों के साथ गरीब बस्तियों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श, जांच और दवाएं उपलब्ध कराती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को विभिन्न रोगों से बचाव और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करती हैं।महिला स्वास्थ्य से जुड़े उनके आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। उनके सामाजिक, शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय योगदान के लिए उन्हें पूर्व में काशीरत्न सम्मान, गोवर्धन श्री सम्मान, सेवा सम्मान अलंकरण-2021, साहित्य शक्ति सम्मान, अंतरराष्ट्रीय भूषण सम्मान, राम किशुन महतो शिक्षक सम्मान, यूनिवर्सल लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान, सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवॉर्ड, स्वर्णिम मुंशी प्रेमचंद सम्मान और मां भारती सेवा सम्मान सहित कई अलंकरण मिल चुके हैं।शिक्षक दिवस पर डॉ. संध्या यादव ने गर्भवती महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि शरीर के विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार के महत्व को किसी भी स्थिति में कम नहीं आंकना चाहिए।