news-details

डिप्टी सीएम ने 17 लाभार्थियों को दिए आवास स्वीकृति पत्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में नवनिर्मित एस.सी. बोस, होमी भाभा एवं विद्यासागर छात्रावासों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के 17 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं 1.20 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ओदारी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने योजना की लाभार्थी कृष्णा मौर्य के घर जाकर स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक प्रदान किया। उन्होंने परिवार से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।कार्यक्रम में आरजीआईपीटी के निदेशक आचार्य हरीश हिरानी ने संस्थान की उपलब्धियों और नवनिर्मित छात्रावासों की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए छात्रावासों से विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में युवा, वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से पेट्रोलियम, ऊर्जा संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा, ग्रीन फ्यूल और जैव ईंधन के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, तकनीकी विकास और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के साथ गरीबों और जरूरतमंदों को आवास सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक सुरेश पासी, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।