news-details

डोल मेले में नहीं चलेगी मनमानी;आयोजकों और डीजे संचालकों को सख्त हिदायत

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो
पडरौना। डोल मेले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कोतवाली पडरौना में उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह ने मेला आयोजकों तथा डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में हुई गोष्ठी में अधिकारियों ने मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। मेला स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन कराने, भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान नियमों की अनदेखी अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह ने आयोजकों और डीजे संचालकों से पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से डोल मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। पुलिस-प्रशासन की ओर से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।