
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी गांव में शुक्रवार रात डीजल विक्रेता नरेश कुमार जायसवाल पर चाकू से हमला कर 50 से 60 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घायल नरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नरेश के मुताबिक, रात करीब 10 बजे वह घर में अकेले थे। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले शहबान ने उनके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले के बाद गद्दे के नीचे रखे रुपये गायब मिले।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर सीके मिश्रा और सीओ सिटी वीनी सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।