
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की संगठनात्मक बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं प्रशिक्षण तथा आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सोशल मीडिया और आईटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रभावी संचालन की रणनीति तय की गई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं का वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी प्रशिक्षण अधिक सशक्त होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।बैठक में वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर 20 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक मंडल में अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में जनसहभागिता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, मंत्री पारस मदान, जीतू कश्यप, प्रभाकर अवस्थी, अनीता चतुर्वेदी, पूनम कंवर, सरिता सैनी, आर्यन शुक्ला, यश जायसवाल, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, जिशान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाएगा। हमारा लक्ष्य प्रत्येक कार्यकर्ता का शत-प्रतिशत पंजीकरण और प्रशिक्षण सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाया जाएगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और समाजहित के इन अभियानों को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।-जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित