
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। जिला मुख्यालय पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जाम हटवाने को लेकर सिपाही पर हमले का मामला सामने आया है। घायल सिपाही अश्वनी मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने पूजा समिति के पदाधिकारियों, डीजे संचालक समेत नामजद आरोपियों और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक, रात करीब 2:20 बजे जिलाधिकारी आवास के सामने तीन डीजे के बीच मुकाबले से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया था। सिपाही ने डीजे आगे बढ़ाने को कहा तो विवाद हो गया। आरोप है कि सिपाही को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा गया। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और 19 टांके लगे। जिला अस्पताल में उनका इलाज कराया गया।