news-details

डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में 835 अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड संपन्न

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को अग्निवीर योजना के तहत प्रशिक्षित सातवें बैच के 835 अग्निवीरों की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। 24 सप्ताह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जवानों ने भारतीय सेना में अपने नए सफर की शुरुआत की। जमीदार लाला परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में अग्निवीरों ने शानदार मार्च पास्ट, अनुशासन और सैन्य दक्षता का प्रदर्शन किया।परेड की समीक्षा सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा ने की और सलामी लेकर जवानों के उत्साह, समर्पण तथा अनुशासन की सराहना की। प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीरों को आधुनिक सैन्य तकनीक, हथियार संचालन, युद्ध कौशल, शारीरिक क्षमता और नेतृत्व विकास का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर तरुण राणा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं परेड का नेतृत्व अग्निवीर नवदीप सिंह ने किया, जिनके नेतृत्व में जवानों ने आकर्षक कदमताल प्रस्तुत की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्निवीरों के परिजन भी मौजूद रहे। अपने बेटों को सेना की वर्दी में परेड करते देख परिवारजनों ने गर्व और भावुकता का अनुभव किया। यह परेड 835 युवाओं के सैनिक जीवन की नई शुरुआत और राष्ट्र सेवा के संकल्प का प्रतीक बनी।