news-details

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने नगर पालिका इंटर कॉलेज, तिलक महाविद्यालय, तिलक इंटर कॉलेज और चौधरी बिशंभर सिंह भारतीय विद्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ रोकने और नकल सहित किसी भी अनुचित गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखने को कहा। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा से संबंधित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा सभी केंद्रों से लगातार संपर्क और सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने भी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।