news-details

डीएम ने श्मशान निर्माण रुकवाया

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। एक दिवस-पूर्ण समाधान अभियान के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने राजापुर कसरांवा में आबादी के पास हो रहे श्मशान स्थल के निर्माण को रुकवा दिया। आठ अक्टूबर को गांव के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम ने मामले के निस्तारण के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार और संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजा। जांच के बाद आबादी की भूमि और विद्यालय के पास स्थित भूमि के समीप हो रहे श्मशान निर्माण को रोक दिया गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की शिकायत का निस्तारण कराया।