
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।भूजल सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार को मुसाफिरखाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद डी एम संजय चौहान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संचयन और जल संवर्धन की शपथ दिलाई। सभी ने प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के साथ जल की एक एक बूंद बचाने का संकल्प लिया। लघु सिंचाई विभाग की ओर से 16जुलाई से हर विकास खंड में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को तीसरे दिन मुसाफिरखाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कार्यक्रम आयोजित किया। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि जल संरक्षण और संवर्धन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।भूमिगत जल का अंधाधुंध दोहन होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में जल स्तर काफी नीचे चला गया है। जल स्तर ठीक करने के लिए चैक डैम और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। अमेठी जिले में संग्रामपुर और जगदीशपुर विकास खंड सेमी क्रिटिकल श्रेणी में आ गए हैं।