news-details

डीएम की सख्ती के बाद पेयजल व्यवस्था में तेजी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास , महोबा। भीषण गर्मी लूं को देखते हुए जिलाअधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा बीते दिनों किए गए अस्पताल और बस स्टेंड भ्रमण के दौरान फरमान जारी करने का असर साफ नजर आता दिखाई दे रहा है। सार्वजनिक स्थलों, मोटर स्टेंड, कार्यालयों, अस्पतालों आदि स्थानों पर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने में जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। जनपद में बीते कुछ दिनों से आसमान से आग सी बरस रही है, तापमान 45 डिग्री तक कर पहुंच रहा है ,सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा सा नजर आता । जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से बचाव करने की अपील की गई है ,गर्मी से बचाव के लिए राहगीर भी शिकंजी और गन्ने के जूस का सहारा ले रहे हैं। भीषण गर्मी के प्रकोप चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। जनपद में न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री से नीचे जाने का नाम नहीं ले रहा है। भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में मौसम जनित बीमारियों की चपेट में आकर बीमार होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है,जिसके चलते डीएम के निर्देश पर अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाकर हीव वेव के शिकार मरीजों का इलाज किया जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर पसरा सन्नाटा जनपद में आसमान से बरस रही आग की कहानी खुद-ब-खुद बयां कर रहा है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की अपील की है। बहुत जरूरी काम होने पर मजबूरीवश घरों बाहर निकलने वाले लोगों से समय-समय पर पानी पीने और शरीर को ढक-कर बाहर निकलने की अपील की गई है। इन दिनों प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लोग जरूरी काम को पूरा करने के लिए सुबह और शाम घरों से निकल रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को गर्मी से बचाव करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन ने बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन सहित जनपद के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था कराई है। साथ ही लोगों से समय-समय पर पानी पीने और शरीर को ढक-कर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की गई है। जूस और शिकंजी के ठेलों में राहगीरों की भीड़ देखने को मिल रही है। जरुरी काम से घरों से बाहर निकले राहगीर गन्ने का जूस और शिकंजी पीकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। शहर का सबसे व्यस्त इलाका आल्हा चौक अक्सर लोगों की भीड़ से गुलजार रहता है लेकिन भीषण गर्मी के चलते इस समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है बहुत कम लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं जो नजर आ रहे हैं वह भी अपने शरीर को तौलिया से ढक-कर निकल रहे हैं।