news-details

डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा निगरानी प्रणाली का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्येक अभ्यर्थी को सघन तलाशी और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए। साथ ही केंद्रों के बाहर भीड़ न लगने देने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराने के निर्देश दिए।डीएम और एसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जनपद में भर्ती परीक्षा 12 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसकी निगरानी जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही है।