
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ब्लैक स्पॉट सुधार, जागरूकता अभियान, ओवरलोडिंग रोकने और यातायात नियमों के पालन को लेकर निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने पर जोर दिया।