news-details

डीएम-एसपी ने कानून व्यवस्था और अभियोजन की समीक्षा की

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. की संयुक्त अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित मॉनीटरिंग और लंबे समय से लंबित प्रकरणों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पीडी ट्रायल को बढ़ावा देने, पुलिस, अभियोजन और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय तथा गंभीर मामलों में साक्ष्य और गवाहों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। आगामी दुर्गा पूजा, मूर्ति स्थापना और विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठकें कराने तथा विसर्जन मार्गों और घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश, बैरिकेडिंग व सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने महिला और साइबर अपराधों को प्राथमिकता देने तथा विवेचनाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम ज्योति सिंह, एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।