
रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में छठवें दिन भारी भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष और राम लीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने आरती के बाद अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। उन्होंने भेंटुआ की बालिका कीर्ति मौर्य को शादी के लिए1.51लाख रु की आर्थिक सहायता का डेमो चेक प्रदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि योगी और मोदी सरकार में देश भर में धर्म के अनुकूल वातावरण है। धार्मिक कार्यों की श्रृंखला नहीं टूट रही है। भगवान राम और कृष्ण की आराध्य देश की जनता सनातन संस्कृति के मजबूत होने से खुश है।जिस तरह से रामायण काल में कुछ असुर सक्रिय थे और धर्म को विध्वंस करने का काम कर रहे थे,उसी तरह आज भी समाज में कुछ अराजक तत्व सक्रिय हैं और जातिवाद की आड में सामाजिक सरोकार और धर्म को चोट पहुंचाई जा रही है। राजेश अग्रहरि ने ऐसे लोगों के प्रति प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया और अमेठी के प्राचीन काली मंदिर के जीर्णोद्धार में प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनू यज्ञ सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, फूल चंद्र कसौंधन, हरिकेश श्रीवास्तव, नितिन भालोठिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल पाल ने किया।