news-details

छत से गिरकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटा प्रशासन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर की छत से गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम चितावा, पोस्ट पाली अचलपुर निवासी रामकुमार पुत्र झग्गर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे वह छत से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामकुमार अपने पीछे पत्नी कुसुम देवी और दो नाबालिग पुत्र आयुष (13) व अमन (10) को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि यदि परिजन पोस्टमार्टम कराने की मांग करेंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नायब तहसीलदार राम खेलावन ने बताया कि मामले की जानकारी के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा जा रहा है और पोस्टमार्टम होने की स्थिति में परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी। घटना पर भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी और कृष्ण कुमार गोस्वामी ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।