news-details

छत्रपति शाहू जी महाराज के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं - दिग्विजय गौतम

You can share this post!

 

बसपा कार्यालय पर जयंती कार्यक्रम आयोजित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

PARDARSHI VIKASH NEWS बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया।कार्यक्रम में बसपा जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज के विचार और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि गुलाम भारत के दौर में शाहू जी महाराज ने सामाजिक समानता और शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष किया तथा दलित एवं पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बसपा ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रमोद गौतम ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने ब्रिटिश शासनकाल में शूद्रों और पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर ऐतिहासिक कार्य किया था। उनका यह निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम था।अयोध्या मंडल प्रभारी दिग्विजय गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में छत्रपति शाहू जी महाराज के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मायावती ने शाहू जी महाराज के नाम से कई संस्थानों की स्थापना की और किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर छत्रपति शाहू जी महाराज के नाम पर रखा।कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राजेश गौतम, जिला महामंत्री प्रदीप पटेल, विधानसभा प्रभारी नौमी लाल, विधानसभा अध्यक्ष पीपी गौतम, प्रदीप गौतम, विजय कुमार, राम सजीवन यादव, दिनेश गौतम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने छत्रपति शाहू जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।