news-details

छह माह पहले किया प्रेम विवाह

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कोरारी लक्ष्मण शाह गांव में 31 अक्टूबर की रात विवाहिता अनामिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। अनामिका ने करीब छह माह पहले गुडुर दानपुर निवासी अरविंद से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल गौरीगंज ले गए, जहां चिकित्सकीय सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी बृजेश सिंह के अनुसार, विवाह को सात वर्ष से कम समय होने के कारण पंचायतनामा के लिए मजिस्ट्रेट नामित करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।