news-details

छह माह के लिए किया गया जिला बदर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जिला प्रशासन ने गुंडा एक्ट के आरोपी सुगढ़ सिंह उर्फ रामविशाल निवासी चंद्रपुरवा बुजुर्ग, थाना सुमेरपुर को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) के आदेश के अनुसार आरोपी निर्धारित अवधि तक जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही जहां भी निवास करेगा, उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को देनी होगी।