
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। मानसून आने से पहले औद्योगिक नगरी की जल निकासी व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। यूपीसीडा द्वारा करीब छह करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन काम की धीमी गति से इसके समय पर पूरा होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।औद्योगिक क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसी समस्या को देखते हुए दोनों तरफ नाला निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि अभी तक नाला औद्योगिक क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पाया है।यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि ठेकेदार को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीमेंटेड ब्लॉक मौके पर आ गए हैं और जल्द ही कार्य पूरा कर समस्या का समाधान किया जाएगा।