news-details

छात्रवृत्ति में लापरवाही पर डीएम सख्त

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आर्थिक अभाव के कारण किसी पात्र बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रवृत्ति आवेदनों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की वर्चुअल समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि संस्थान की लापरवाही से यदि कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हुआ तो संबंधित प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।समीक्षा में कक्षा 9-10 के 5,967 और कक्षा 11-12 के 4,266 आवेदन संस्थानों के स्तर पर लंबित मिले। डीएम ने सभी आवेदनों का दो दिन में सत्यापन कर अग्रसारित करने के निर्देश दिए। वहीं 40 शैक्षणिक संस्थानों में छात्रवृत्ति पोर्टल का मास्टर डाटा अपडेट नहीं होने पर इसे 26 सितंबर तक पूरा कराने को कहा।वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के आवेदन 28 सितंबर तक अग्रसारित कराने के निर्देश दिए गए। जनसेवा इंटर कॉलेज प्रेमपुर, पं. गुरु प्रसाद गया प्रसाद इंटर कॉलेज सहित अधिक आवेदन लंबित रखने वाले संस्थानों को तत्काल निस्तारण के निर्देश मिले।सीडीओ अभिनव जे. जैन ने भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।