news-details

छात्रवृत्ति के 5300 आवेदन लंबित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्या ने शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लंबित आवेदनों का दो दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। ओबीसी छात्र-छात्राओं के कुल 10,078 आवेदन हुए हैं, जिनमें 4,778 का सत्यापन व अग्रसारण हो चुका है, जबकि 5,300 आवेदन संस्थानों की लॉगिन पर लंबित हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि 29 सितंबर 2026 तक खातों में भेजे जाने का प्रस्ताव है। इससे पहले सभी लंबित आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन और अग्रसारण जरूरी है। लापरवाही होने पर पात्र छात्र-छात्राएं लाभ से वंचित हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी।