
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत जिले में 2,753 आवेदन शिक्षण संस्थानों के स्तर पर लंबित हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्या ने सभी संबंधित संस्थानों को 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन अग्रसारित एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। पोर्टल पर कुल 18,925 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16,172 का निस्तारण हो चुका है। शिव प्रताप इंटर कॉलेज में सर्वाधिक 208 आवेदन लंबित हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि लापरवाही से पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित हुए तो संबंधित संस्थान जिम्मेदार होंगे।