news-details

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कुशीनगर। झारखंड में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बुद्ध पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और छात्रों के साथ कथित पुलिस बर्बरता की कड़ी निंदा की।प्रदर्शन के दौरान कुशीनगर विभाग संयोजक राजन मद्धेशिया ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रों पर की गई कार्रवाई झारखंड सरकार को महंगी पड़ेगी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।जिला संयोजक नीतीश सिंह ने कहा कि झारखंड में छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने JSSC, JPSC सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और सीबीआई जांच कराने की मांग की।पूर्व प्रांत सह मंत्री तनुज पाठक ने कहा कि झारखंड में युवा हक की लड़ाई, बेरोजगारी और नियोजन नीति की अनिश्चितता के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। युवाओं का आक्रोश किसी एक परीक्षा या परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का परिणाम है। सरकार को छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करना चाहिए।इस दौरान अंकित मिश्रा, शिवम यादव, वैभव, अजय, अंकुश सहित एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।