news-details

छात्राओं को मिलेगी स्मार्ट क्लास की सुविधा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन की ओर से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में 75 इंच का इंटरएक्टिव स्मार्ट पैनल स्थापित कर स्मार्ट क्लासरूम का शुभारंभ किया गया। इससे छात्राओं को आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन आशुतोष अग्रवाल रहे। क्लब अध्यक्ष अमित गुजराती ने कहा कि तकनीक शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्मार्ट पैनल छात्राओं को इंटरएक्टिव लर्निंग से जोड़ने के साथ उनके ज्ञान और कौशल विकास में सहायक होगा। उन्होंने छात्राओं से स्मार्ट क्लास का अधिकतम उपयोग करने की अपील की।विद्यालय के चेयरमैन ऋषभ चंद्र जैन, प्रबंधक गरिमा टैक्स साली, उप प्रबंधक पवन कुमार मित्तल और प्रधानाचार्या संगीता बनर्जी ने क्लब के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव विनय कुमार सेठिया, कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सहित शिक्षक, छात्राएं और क्लब के सदस्य मौजूद रहे।