news-details

छात्र एकता के दबाव में जारी हुआ डीएलएड परीक्षा कार्यक्रम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। डीएलएड परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की मांग को लेकर एक महीने से अधिक समय से चल रहा छात्रों का संघर्ष 7 सितंबर को परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद समाप्त हो गया। छात्रों के लगातार धरना-प्रदर्शन और अधिकारियों के समक्ष मांग उठाने के बाद चारों सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथियां जारी की गईं। रायबरेली के छात्र रजत सिंह ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम जारी होना छात्र एकता और लगातार किए गए संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों ने समय रहते छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया होता तो आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने आंदोलन से जुड़े छात्रों तान्या, विनोद, लवकुश, सुनील, सौरभ और भूपेंद्र समेत सभी सहयोगियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।रजत सिंह के मुताबिक आंदोलन के निर्णायक दौर में नोडल अधिकारी ने छात्रों से संवाद कर समाधान का रास्ता निकाला, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि छात्र एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी समस्याओं को उठाएं तो मांगों को नजरअंदाज करना आसान नहीं होता।जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 21, 22 और 23 सितंबर, तृतीय सेमेस्टर की 24, 25 और 26 सितंबर को होगी। द्वितीय सेमेस्टर बैक परीक्षा 12, 13 और 14 अक्टूबर तथा चतुर्थ सेमेस्टर बैक परीक्षा 15, 16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगी।