news-details

छितौनी में बसपा का कैडर कैंप, मिशन 2027 पर मंथन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, खड्डा (कुशीनगर)। छितौनी में बहुजन समाज पार्टी की ओर से कैडर कैंप आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मदन राम ने कहा कि दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित समुदायों को आपसी प्रेम और सद्भाव के सूत्र में जोड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बसपा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक विचारों और मान्यवर कांशीराम के संघर्षों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। वरिष्ठ बसपा नेता असगर अली ने मिशन 2027 के मद्देनजर कैडर कैंप को बहुजन आंदोलन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।कार्यक्रम आयोजक पूर्व फौजी मेराज आलम ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। कैंप में कार्यकर्ताओं को बहुजन आंदोलन के इतिहास, महापुरुषों के संघर्ष, पार्टी की नीतियों और संगठन विस्तार की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद भारती ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विद्यासागर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।