
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। श्री चित्रगुप्त पूजन समिति के तत्वावधान में गोविंद नगर स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला में युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त की आरती, पूजन एवं थाल भोग का 51वां आयोजन भी हुआ। युवा प्रकोष्ठ के 113 सदस्यों ने समाजहित में सक्रिय सहभागिता की शपथ ली।पूर्व डीजीपी रतन कुमार श्रीवास्तव ने युवा टीम को शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि समिति का उद्देश्य कानपुर के कायस्थ समाज को एकजुट कर एक मंच पर लाना है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक डॉ. यूसी श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दीपावली के अवसर पर गोविंद नगर स्थित दक्षिण के चित्रगुप्त धर्मशाला में कायस्थ परिवार समागम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।युवा अध्यक्ष अधिवक्ता देवेश श्रीवास्तव ने टीम को कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया। महामंत्री सौरभ श्रीवास्तव ने युवाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में राजीव श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, प्रदीप निगम, अनिल श्रीवास्तव, पीके श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।