news-details

चार दिन बाद भी फरार ट्रक का सुराग नहीं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के तरसड़ा गांव के पास जामो-भादर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिवम पुत्र शीतला प्रसाद की मौत के मामले में चार दिन बाद भी फरार ट्रक और चालक का पता नहीं चलने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है। मृतक के परिजन न्याय की आस लगाए बैठे हैं। पत्रकार राजेश पाण्डेय ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा जानी। परिजनों ने आरोपी चालक की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। अब मुंशीगंज पुलिस की कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं।

फरार चालक की तलाश पर उठे सवाल
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। चार दिन बीतने के बावजूद ट्रक का सुराग नहीं मिलने से पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।